नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया. प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया. पहला प्रस्ताव माता प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, रविदास मेहरोत्रा, दर सिंह, राम अचल, हाजी इरफान आदि ने किया था.
https://एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट
दूसरा प्रस्ताव अंबिका चौधरी, नरेश उत्तम, उदयवीर, सोबरन सिंह, अर्विदन सिंह सहित 25 लोगों ने पास किया था. तीसरे प्रस्ताव में स्वामी प्रसाद मौर्य, कमलकांत, प्रदीप तिवारी, नेहा यादव, आदि शामिल रहे. सभी प्रस्तावकों के प्रस्ताव को देखते हुए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुना गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार जताया और कहा कि मुझ पर जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया गया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी तब मिली है जब संविधान खतरे में है. सभी संस्थाओं पर सरकार ने अनैतिक रूप से कब्जा कर लिया है, लेकिन हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे.
https://भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद राहुल-सूर्या चमके









