আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने तीसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Published on: November 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब दर्शकों के बीच सुनामी बनकर छाई हुई है. अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत फिल्म पर नोटों की बारिश हो रही है. साल की दूसरी बड़ी ओपनर बनी दृश्यम 2 की कमाई में जहां दूसरे ही दिन भारी उछाल देखने को मिली, तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही.

https://सरपंच चुनाव में हारे प्रत्याशी को लोगों ने दिए 2 करोड़ कैश और गाड़ी

फिल्म ने जहां पहले दिन 15.38 करोड़ की जबरदस्त कमाई की, वहीं दूसरे दिन भी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब रही. फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ इकट्ठे कर लिए. लेकिन, इसकी कमाई में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिली तीसरे दिन. दृश्यम 2 ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की. रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की दृश्यम 2 ने तीसरे दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया है. दृश्यम 2 ने तीन दिनों में ही 63 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म 100 करोड़ी क्लब में एंट्री करेगी, लेकिन कितने दिनों में इसी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

https://भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now