रायपुर. कोरोना सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर ने अब हाथ खड़े कर दिए हैं. एम्स ने ज्यादा पेंडेंसी का हवाला देते हुए नए सैंपल जांच के लिए लेने से इनकार कर दिया है. इसको लेकर एम्स प्रबंधन की ओर से राज्य सरकार को पत्र भी लिखा गया है. राज्य कोरोना कंट्रोल डेस्क के पीआरओ डॉ. अखिलेश त्रिपाटी ने बताया कि एम्स रायपुर ने पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को सूचित किया है. उनके पास सैंपल ज्यादा लंबित हैं. इसके कारण नए सैंपल जांच के लिए नहीं लेगा. एम्स में जिन जिलों से सैंपल आता है उनमें कवर्धा, राजनांदगांव, बलोद, रायपुर, दुर्ग, कोरबा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कोई नियत तिथि नहीं बताई गई है कि कब तक सैंपल नहीं लिए जाएंगे. तब तक राज्य की लैब में ही जांच होगी.
http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 31 और नए मरीज, अब 834 एक्टिव केस
8 लाख रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत
कांकेर. राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर के.एल. चौहान ने सर्प काटने और गंगरेल बांध में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. अंतागढ़ तहसील के ग्राम चिचंगाव के 08 वर्षीय कुमारी हेमलता गावड़े की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता रैनूराम गावड़े एवं श्रीमती इतवारिन गावड़े के लिए चार लाख रुपए और कांकेर तहसील ग्राम कोडेजुंगा के 07 वर्षीय कुमारी लक्ष्मी मण्डावी की गंगरेल बाल में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता किर्तन मण्डावी एवं नीराबाई मण्डावी के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा.
http://सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, होगा कोरोना टेस्ट







