नई दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराष्ट्र के नागपुर के एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान दिया है. दरअसल, तोमर ने कहा कि देश भर में लाखों किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले महीने सरकार द्वारा वापस ले लिए गए तीन कृषि कानूनों को नया रूप दिया जा सकता है. अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने विवादास्पद कानूनों को खत्म करने के लिए कुछ लोगों को दोषी ठहराया. उन्होने कहा कि हम कृषि संशोधन कानून लाए. लेकिन कुछ लोगों को ये कानून पसंद नहीं आए. ये आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार था. लेकिन सरकार बिल्कुल भी निराश नहीं है. हम एक कदम पीछे हटे हैं, हम फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं.
https://संसदीय सचिव ने बुजुर्गों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद
22 किसान संगठनों ने बनाई पार्टी, सभी 117 सीटों से लड़ने का ऐलान
नई दिल्ली. पंजाब में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हलचलें तेज हो गई हैं. एक तरफ राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है तो दूसरी तरफ अब किसान भी खेतों को छोड़ राजनीतिक मैदान में हल चलाने की तैयारी में जुट गए हैं. इसी कड़ी में शनिवार को 22 किसान यूनियनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया है. यह मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा. पार्टी का नेतृत्व बलबीर सिंह राजेवाल करेंगे. चंडीगढ़ में संयुक्त समाज मोर्चा ने इसका ऐलान किया.
https://नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट, 13 बच्चे मिले संक्रमित









