नई दिल्ली. राज्यसभा में रविवार को केंद्र सरकार ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 बिल ध्वनिमत से पास करा लिया. इससे पहले वोटिंग के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की. तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने उपसभापति हरिवंश का माइक तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने सदन की रूल बुक फाड़ दी. सदन की कार्रवाई जारी रखने के लिए मार्शलों को बुलाना पड़ा.
http://VIDEO : गुलाब के फूल से लिपटा दिखा नीले रंग का दुर्लभ सांप
10 मिनट तक सदन की कार्रवाई स्थगित करने के बाद फिर से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई और हंगामे के बीच ही विधेयकों को सरकार ने पास करा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से दोनों बिल पास होने के बाद कई ट्वीट किए. किसानों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है. संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं. यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक बार फिर से किसानों को भरोसा दिलाया कि एमएसपी और सरकारी खरीददारी पहले की तरह जारी रहेगी.
http://निजी स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों को शासकीय स्कूलों में दाखिला देने के निर्देश
भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2020









