रायपुर. राज्य सरकार ने कई बोर्ड के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य बीज निगम और कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, CGMSC चेयरमैन डॉ. प्रीतम राम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. वहीं CGMSC के संचालक डॉ. विनय जायसवाल और डॉ केके ध्रुव को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है. इसके अलावा तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को राज्यमंत्री का दर्जा मिला है.
https://रूस ने फिर कीव पर किया हमला, सीरियल धमाके से थर्राया शहर
रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से रेत खदान आबंटन जिले की वेबसाइट में अपलोड करने के निर्देश
धमतरी. जिले की चिन्हांकित रेत खदानों का आबंटन नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) से किया जाना है. इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने आवेदकों व निविदाकारों के अवलोकन के लिए जिले की वेबसाइट पर आमंत्रण की सूचना अपलोड करने के निर्देश जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी को निर्देश दिए हैं.
https://Samsung Galaxy A03 भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे से है लैस
प्लेसमेंट कैम्प 3 को, फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव पदों पर की जाएगी भर्ती
रायगढ़. निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 3 मार्च 2022 को प्रात: 10:30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. प्लेसमेंट कैम्प में मेसर्स पेटिएम सर्विस प्रालि 06 फ्लोर ब्लॉक 607 साकेत प्लाजा भाटापारा रायपुर में फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 25 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं. इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.







