पिथौरा. छत्तीसगढ़ रेंजर एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी कुछ मांगों को लेकर रेंजरों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश भर के जंगल आज से मात्र चौकीदार के भरोसे होंगे. ज्ञात हो कि वन कर्मचारी पूर्व से ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पखवाड़े भर से हड़ताल में हैं. जानकारी के अनुसार प्रदेश के रेंजरों के साथ रेंजर भी हड़ताल पर चले गए हैं. पिछले पखवाड़े भर से वनकर्मियों की हड़ताल के चलते रेंजरों का काम बढ़ गया था और लगातार बढ़ते वन अपराधों के लिए स्वयं रेंजर वन चौकीदारों के साथ वनों की सुरक्षा सम्भाल रहे थे. पर उनके भी हड़ताल पर चले जाने से अब आज से जंगल मात्र चौकीदारों के भरोसे होंगे.
https://समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले जनसूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपए अर्थदंड
बायसन शिकारियों को मिली मोहलत!
क्षेत्र के गिरना बीट में हुए बायसन के शिकार के बाद आज से ग्राम में संदिग्धों से पूछताछ की जानी थी, पर रेंजरों की हड़ताल ने कथित शिकारियों को कुछ दिनों की मोहलत दे दी है. ज्ञात हो कि शिकार में संलिप्त शिकारियों को पकड़ने खोजी डॉग की आवश्यकता थी, पर वन कर्मियों की हड़ताल के कारण वन डॉग नहीं आ पाया. लिहाजा पुलिस डॉग बुलवाया गया था, परन्तु बताया जा रहा है कि पुलिस डॉग अब बूढ़ा हो चुका है. लिहाजा वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अमोदीडीह के स्कूल के पास तक जाकर बैठ गया था. जिससे विभाग आरोपियों तक नहीं पहुंच पाया था.
https://22 YouTube चैनल सरकार ने किए ब्लॉक, जानिए वजह और देखें पूरी लिस्ट







