আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

22 YouTube चैनल सरकार ने किए ब्लॉक, जानिए वजह और देखें पूरी लिस्ट

Published on: April 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 YouTube चैनल्स, तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था. बता दें कि सरकार पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्स 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था. लेटेस्ट ब्लॉकिंग ऑर्डर के तहत 18 भारतीय और 4 पाकिस्तानी YouTube चैनल्स को बैन किया गया है. इन यूट्यूब चैनल्स का इस्तेमाल विभिन्न मुद्दों पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था. ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स में कई टीवी चैनल्स के लोगो और टैम्पलेट का इस्तेमाल किया गया था.

https://विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में नहीं लिया जाएगा शुल्क, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया एनवॉर्मेंट सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करती है. इन चैनल्स को किया गया बैन- ARP News, AOP News, LDC News, Sarkari Babu, SS ZONE Hindi, Smart News, News23 Hindi, Online Khabar, DP news, PKB News, Kisan Tak, Borana News, Sarkari News Update, Bharat Mausam, RJ ZONE 6, Exam Report, Digi Gurukul, दिन भर की खबरें. पाकिस्तानी चैनल्स Duniya Mery Aagy, Ghulam Nabi Madni, HAQEEQAT TV, HAQEEQAT TV 2.0. वेबसाइट्स Dunya Mere Aagy. ट्विटर- Ghulam Nabi Madni, Dunya Mery Aagy, Haqeeqat TV. फेसबुक- Dunya Mery Aagy.

https://मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 48 घंटे में 96 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now