सरगुजा. सीतापुर पंचायत की पूर्व महिला अध्यक्ष ने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में सीतापुर जनपद की अब तक अध्यक्ष रहीं ललिता तिर्की को इस बार हार का सामना करना पड़ा. इससे हताश उन्होने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. जानकारी होते ही परिजन उन्हे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. चिकित्सक के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.
http://नपाध्यक्ष ने बजट को बताया ऐतिहासिक और लोक हितकारी
ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली. एक्टर ऋषि कपूर को रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि ऋषि को इंफेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है. उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं. ऋषि कपूर ने पीटीआई से कहा कि मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है. उसी का इलाज करा रहा हूं. ऐसा कुछ नहीं है जिसका हंगामा हो जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर की हालत अब पहले से बेहतर है.
http://14 लाख से अधिक की एमपी ब्रांड शराब बरामद, तीन गिरफ्तार







