महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के दूसरे बजट को लोक हितकारी और ऐतिहासिक बताया है. उन्होने कहा कि इस बजट में मोदी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है. टैक्सपियर्स को राहत देते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव किया है. उन्होंने कहा पुराने आयकर स्लैब छोड़ने पर मिलने वाली बड़ी छूट से करदाताओं को बहुत राहत मिलेगी. वित्त वर्ष 2020-21 में 11 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 15 लाख करोड़ रुपए के कृषि कर्ज का प्रावधान किया गया है. नपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए दो नई योजना कृषि उड़ान और किसान रेल की घोषणा की है. जिससे किसानों की उपज देशभर के बाजारों में सरलता से आपूर्ति की जा सके. वर्ष 2022 तक किसनों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया है.
http://14 लाख से अधिक की एमपी ब्रांड शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
किसान कृषि उड़ान के जरिए अपने उत्पादों को भारत ही नहीं वरन विदेशों में भेजकर अच्छी कीमत पा सकते हैं. चंद्राकर ने कहा कि गांव गरीब, किसानों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है. पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए 85 हजार करोड़ का प्रावधान, अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए 53 हजार 7 सौ करोड़. स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि केन्द्र सरकार पर कर्ज घटा है. उन्होंने कहा कि सरकार पर कर्ज मार्च 2019 में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 48.7 प्रतिशत रह गया जबकि मार्च 2014 में यह 52.2 प्रतिशत था. नपाध्यक्ष ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इस बजट का उद्देश्य सभी लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का है. उन्होंने कहा मोदी सरकार में 27 करोड़ 10 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास और विश्वास के तर्ज पर काम करती है.
http://भारत ने न्यूजीलैंड का 5-0 से किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 7 रनों से जीता







