नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला में आज रात 8 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है. यह लॉकडाउन सोमवार यानी 15 मार्च तक सुबह 8 बजे तक रहेगा. लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट रहेगी. नागपुर, अकोला के बाद पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है.
http://बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा की गर्दन काटी, फिर बोरी में भरकर पहुंचा थाने
यही नहीं 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा होटल और बार रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. हम परभानी जिले और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध करते हैं कि सरकार के इस फैसले पर अपना सहयोग दें.









