रायगढ़. एक युवक ने अपनी साली की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने जीजा सहित अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र के धोबनी घाट जंगल में 13 अगस्त को एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था. उसके गले में पीले रंग की चुन्नी का फंदा पड़ा था. युवती की पहचान लैलूंगा के केकराझारिया निवासी सुनीता यादव (20) पुत्री जगदीश यादव के रूप में हुई. पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुनीता का मुड़ागांव निवासी जीजा मदन सुंदर (30) करीब 2-3 माह पहले उसे अपने घर ले आया था. मदन ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी ने छोटी बहन को घर लाने का विरोध किया. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुनीता को डांट फटकार कर भगा दिया.
http://अगर आपके स्मार्टफोन में हैं ये 9 ऐप्स तो तुरंत कर दें डिलीट
बाद सुनीता का पता नहीं था. पुलिस ने भी इसे प्रथम दृष्टया खुदकुशी माना और मर्ग दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सोमवार को रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई. पुलिस ने जांच शुरू की तो मदन व सुनीता के बीच झगड़े और मारपीट का पता चला. पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मदन ने बताया कि 12 अगस्त को सुनीता किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. बाद मदन ने चुन्नी और हाथ से सुनीता का गला घोंट दिया. फिर अपने चचेरे भाइयों अभिमन्यु यादव और दुखभंजन के साथ मिलकर उसके शव को बोलेरो से जंगल में ले गए. खुदकुशी दर्शाने शव को पेड़ से लटका दिया.
http://IndVsEng : भारत ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, इंग्लैंड को 151 रनों से हराया







