नई दिल्ली. श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट ने पेश किया. कोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत अगले चार दिन के लिए बढ़ा दी है. विशेष सुनवाई में आफताब को न्यायालय में पेश किया गया. गौरतलब है कि आरोपी आफताब का आज पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में आरोपी आफताब ने जज के सामने भी कबूल कर लिया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की थी. हत्याकांड को गुस्से में अंजाम दिया गया था. आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह (घटना) आवेश में हुई. आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है.
https://तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
उन्होंने अदालत से आगे कहा कि उन्हें घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है. रिपोर्ट्स सामने आने के करीब एक घंटे बाद अफताब के वकील अविनाश कुमार ने मर्डर के कुबूलनामे को अफवाह करार दिया. कैमरे पर बोले- आफताब ने ऐसा कोई कुबूनामा नहीं दिया है. ऐसा कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड में नहीं लिया गया है. हां, वह यह जरूर बताने की कोशिश कर रहा था कि श्रद्धा उसे उकसाती थी और दोनों के बीच झगड़े होते थे. अविनाश ने बताया कि आफताब ने उस तालाब का स्केच बनाकर दिया है, जिसमें उसने श्रद्धा के टुकड़े फेंके थे. अविनाश ने आफताब से मिलने की इजाजत मांगी थी, जो कोर्ट ने उन्हें दे दी है. गिरफ्तारी के बाद से आफताब से कोई नहीं मिल पाया है.
https://Maruti Suzuki Eeco नए अवतार में लॉन्च, 27KM का देगी माइलेज









