नई दिल्ली. श्रद्धा वॉलकर की हत्या और उसके शव के 35 टुकड़े हो जाने के बाद एक महिला कत्ल के आरोपी आफताब पूनावाला के घर गई थी. पुलिस ने उस महिला की पहचान कर ली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर जाने वाली महिला डॉक्टर है और उन दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. पुलिस ने बताया कि जब फ्रिज में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखे थे, तब आफताब ने एक साइकोलॉजिस्ट को डेट करने घर पर बुलाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस महिला से पूछताछ भी की है.
https://भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला
बताया जाता है कि श्रद्धा और आफताब की मुलाकात भी इसी डेटिंग ऐप पर हुई थी. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए डेटिंग ऐप के मैनेजमेंट को भी पत्र लिखा है. आफताब इस ऐप के जरिए कई महिलाओं के साथ मुलाकात कर चुका है. दूसरी ओर, कोर्ट ने शनिवार शाम श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी को तिहाड़ जेल भेज दिया. उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आफताब यहां जेल नंबर-4 में रहेगा और सीसीटीवी से उसकी 24 घंटे निगरानी होगी.
https://दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन









