नई दिल्ली. दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में अहम खुलासा हुआ है. जंगल से बरामद श्रद्धा की हड्डियों की ऑटोप्सी से पता चला है कि आफताब ने लोहा काटने वाली आरी से शव के टुकड़े किए थे. यह रिपोर्ट पुलिस को जंगल से मिली 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तैयार हुई है. पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के विश्लेषण के दौरान पाया गया कि सभी हड्डियों को आरी से ही काटा गया है. विश्लेषण के बाद एम्स ने बीते मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया है. अब इस मामले में पुलिस जनवरी के आखिरी हफ्ते में साकेत कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी. श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है.
https://‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर का निधन
बता दें कि श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है. इससे पहले उसने पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना किया था. पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया था कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. आफताब श्रद्धा का प्रेमी था. दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे. दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने इस टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.
https://सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक









