আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा मर्डर केस : पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कबूली हत्या की बात, किए कई खुलासे

Published on: November 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने वाले आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की. साथ ही उसने कहा कि उसे हत्या का कोई अफसोस नहीं है, अगर फांसी भी हो जाए तो कोई गम नहीं. उसने बताया कि श्रद्धा की हत्या फ्लैट में ही की थी. आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है और वो श्रद्धा को बहुत पहले ही मारना चाहता था. उसने इस बात को भी स्वीकारा कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर जंगल में फेंके थे.

https://‘आप जैसा कोई’ गाने पर मलाइका के डांस ने मचाई धूम

यहीं नहीं, आफताब ने ये भी बताया कि उसका कई और लड़कियों के साथ भी संबंध था. गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस की जांच शुरू हुए करीब 20 दिन से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई सबूत है जो मिलना बाकी है. आफताब सच बोल रहा है या झूठ, इसके लिए पुलिस की पूछताछ काफी नहीं थी लिहाजा पुलिस ने कोर्ट से इजाजत लेकर सबसे पहले आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया. अब बारी है आफताब के नार्को टेस्ट की. पुलिस भी इस केस की जांच को जल्द पूरा करना चाहती है, लिहाजा आफताब के नार्को टेस्ट को जल्दी कराने के लिए पुलिस ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाकर आफताब का नार्को टेस्ट 1 दिसंबर को कराने की परमिशन मांगी और कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को परमिशन दे भी दी. अब आफताब का नार्को टेस्ट 1 दिसंबर यानी गुरुवार को दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा.

https://Royal Enfield Himalayan नए रंगों में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now