আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 31 तक कर सकते हैं आवेदन

Published on: December 11, 2021
---Advertisement---

रायपुर. वन विभाग ने वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 12वीं पास युवक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट www.cgforest.com के माध्यम से 12 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. वनरक्षक पदों की भर्ती वन मंडलों के अनुसार होगी. वन मंडलाधिकारी को भर्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है. फॉरेस्ट गार्ड पदों पर कैंडिडेट का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा. भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी.

https://इंटरनेशनल शूटर ने की खुदकुशी, बंद कमरे में मिली लाश

वहीं महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट का प्रावधान है. राज्य के खेल पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पाने वालों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान किया गया है. वनरक्षक के लिए विभाग ने शारीरिक मानदंड निर्धारित किए हैं. इसके मुताबिक पुरुषों के लिए ऊंचाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर अनिवार्य है. अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को लिए ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर निर्धारित है. सीने की माप सभी पुरुषों के कम से कम 79 सेमी और फुलाव 05 सेमी होना चाहिए. महिलाओं के लिए यह माप 74 सेमी और फुलाव 05 सेमी निर्धारित किया गया है.

https://लोहे से लोड ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now