আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लोहे से लोड ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

Published on: December 11, 2021
---Advertisement---

कवर्धा. लोहे से लोड ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे 4 युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कार से मंडला (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे लोहे से लोड ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई है. चारों युवक कवर्धा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं. पता चला है कि सभी देर रात ही घर से रवाना हुए थे. तभी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव में हादसा हुआ.

https://‘पुष्पाः द राइज’ का आइटम सॉन्ग रिलीज, दिखा सामंथा का सिजलिंग अवतार

लोगों को इस बात की जानकारी शनिवार सुबह लगी, बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है. घटना में कवर्धा के ललित, संदीप, कमलेश और कान्हा की मौत हुई है. सभी की उम्र लगभग 25 साल बताई गई है. हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बिछिया के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है. पुलिस के अनुसार ट्रक राजस्थान से लोहा लोड कर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. ट्रक का पासिंग नंबर भी राजस्थान का है.

https://मोटोरोला का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत-फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now