আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अपर कलेक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन

Published on: August 28, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. अपर कलेक्टर महासमुंद को गुरूवार रात को हल्का बुखार महसूस होने के  कारण उन्होने एहतियात के तौर पर शुक्रवार सुबह कोविड-19 टेस्ट कराया. जिसमें उनकी जांच रिपार्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वे 14 दिन के लिए होम आइसोलेट (होम क्वारंटाइन) हो गए हैं. जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. अपर कलेक्टर को गाइडलाइन अनुसार चिकित्सक दल ने उनके निवास स्थल का निरीक्षण किया. जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने कहा कि अपर कलेक्टर को कोरोना के विशेष लक्षण नहीं हैं. चिंता की कोई बात नहीं है. चिकित्सक दल की यूनिट ने उनके परिवार सदस्यों सहित 9 लोगों की भी कोविड-19 जांच की. जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. अपर कलेक्टर के निवास पर पिछले एक सप्ताह से किसी अन्य लोगों का आना-जाना नहीं था. एहतियातन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

http://भूख और ठंड से 7 मवेशियों ने तोड़ा दम, कई गंभीर


कलेक्टोरेट व कार्यालय पुलिस अधीक्षक की कर्मचारियों की हुई कोविड-19 की जांच

महासमुंद. गुरूवार को पुलिस अधीक्षक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और बीते दिनों कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटव आने पर जिला चिकित्सालय की कोविड-19 जांच दल की यूनिट दोनों कार्यालय में पहुंची. चिकित्सा जांच टीम द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक के 76 स्टाफ और 4 सीएफ के जवानों की कोविड-19 की जांच की गई. सीएफ के एक जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. शेष 79 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसी प्रकार कलेक्टोरेट के 50 कर्मचारियों की कोरोना जांच कही गई. सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसकी पुष्टि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है.

http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now