আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस सौजन्या ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पैरेंट्स से मांगी माफी

Published on: October 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. 25 वर्षीय सौजन्या ने ‘चौकट्टू फन’ और ‘नानोब्बने ओल्लेयावनु’ जैसे टीवी शोज में काम किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके कुंबलगोडु के निकट डोड्डाबेले स्थित अपार्टमेंट में सौजन्या ने गुरुवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने कहा कि सौजन्या का शव घर में पंखे से लटकता मिला. सौजन्या की बॉडी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बरामद की. सौजन्या कोसाडु जिले के कुशलनगर की रहने वाली थी. सौजन्या के घर से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है.

https://महीने के पहले दिन ही महंगाई का झटका, बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

सौजन्या ने सुसाइड नोट में अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स और मेंटल कंडीशन अच्छी नहीं होने का जिक्र किया है. सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- मैंने वादा किया था कि मैं अपनी जिंदगी में ऐसी बेवकूफाना हरकत कभी नहीं करूंगी, लेकिन मेरा पास कोई विकल्प नहीं था. मैं अंदर से मर चुकी हूं. दिन-ब-दिन टूटती जा रही हूं. सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- मां-बाबा मुझे माफ करना, मेरी आत्महत्या की जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं. पुलिस लगातार इस मामले की तहकीकात कर रही है लेकिन प्रथम दृष्ट्या इस मामले को सुसाइड बताया जा रहा है.

https://मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now