नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा में टूट का सिलसिला जारी है. बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से कहा कि- मैं भाजपा से अपने सभी रिश्ते तोड़ रही हूं. वह पार्टी जिसके लिए मैंने आखिरी राज्य चुनाव लड़ा था. वजह है- पहल करने और गंभीरता के साथ बंगाल के हितों को आगे बढ़ाने में कमी. गौरतलब है कि श्राबंती चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने के बाद बंगाल में विकास का वादा किया था.
https://RRR का गाना ‘नाचो नाचो’ रिलीज, रामचरण-Jr NTR के डांस ने उड़ाया गर्दा
उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी का सम्मान करती हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ज्यादा प्रभावित हूं. उन्होंने कहा कि वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल का उतना विकास नहीं हो पाया है जितना होना चाहिए था, इसलिए भाजपा को एक मौका मिलना चाहिए. पश्चिम बंगाल की बेहाला पश्चिम सीट पर भाजपा की उम्मीदवार श्राबंती चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पार्थ चटर्जी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. जहां श्राबंती को इस सीट पर हार मिली थी, वहीं पार्थ लगातार पांचवीं बार इसी सीट से विधायक बने थे.
https://आवारा सुअरों, नागरिकों की समस्याओं से नपाध्यक्ष को कोई सरोकार नहीं : पंकज









