আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Published on: December 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की पुष्टि बूंदी पुलिस ने की है. बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर बूंदी लाया जा रहा है. पायल रोहतगी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है. पायल रोहतगी द्वारा किए गए ट्वीट की बात करें तो उन्होंने लिखा- मुझे मोतीलाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी. क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है.

http://शूटर वर्तिका सिंह ने गृहमंत्री को लिखा खून से पत्र, मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

पायल ने अपने इस वीडियो में पीएमओ इंडिया और गृह मंत्रालय को भी टैग किया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल रोहतगी की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी. जिसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं. साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे.’ पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्राफी का भी हवाला दिया. पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी.

http://पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 2 की मौत, एक घायल

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now