नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उनके पति सुयश रावत, ससुर और केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सास अमृता रावत, जेठानी आराध्या और उनका पांच साल का बेटा भी कोरोना से संक्रमित हैं. मोहिना के घर में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. सभी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हैं. मोहिना ने बताया कि हां ये सच है कि मैं और मेरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अभी हम सब हॉस्पिटल में ही हैं, लेकिन डॉक्टर्स ने बताया है कि हम सभी में वायरस के लक्षण बहुत हल्के हैं. इसलिए उम्मीद है कि हम सब जल्द ही ठीक हो जाएंगे. मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है- सो नहीं सकती.
http://घर की बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद, दो गिरफ्तार
ये शुरुआती दिन हम सभी के लिए बहुत कठिन हैं. खासकर हमारे बच्चों और बुजुर्गों के लिए. लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी ही यह सब खत्म हो. हम ठीक हैं. हमें किसी भी शिकायत का अधिकार नहीं है क्योंकि यहां कई ऐसे लोग हैं, जो हमसे ज्यादा सहन कर रहे हैं. लेकिन मैं आपमें से हर एक का संदेशों, प्रार्थनाओं और आपके द्वारा भेजे गए प्यार के लिए शुक्रिया अदा करती हूं. यह हमारे अंदर ऊर्जा बनाए रखता है. हम आप सभी के दिल से आभारी हैं. आप सभी का शुक्रिया. खबरों के मुताबिक शनिवार को मोहना की सास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर में मौजूद सभी लोगों की जांच की. परिवार के सदस्य और नौकरों को मिलाकर कुल 41 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे, जिनमें से 22 पॉजिटिव आए हैं.
http://क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर मनाई बर्थडे पार्टी, दोस्तों के साथ पिया गांजा, एफआईआर










