पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोभाठा के दो ग्रामीणों के घर की बlड़ी से 6 नग गांजा के हरे भरे पौधे वजन करीब साढ़े सात किलो जब्त की है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज गया है. नवपदस्थ थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार के प्रभार लेने के बाद अब तक तीन ग्रामीणों के यहां से गांजे के हरे भरे पेड़ जब्त करने में सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मुख्यलय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कोकोभाठा में थाना प्रभारी निरीक्षक एनके स्वर्णकार के निर्देशन पर मुखबिर की सूचना के बाद कोकोभाठा में पुलिस टीम ने दबिश दी और
http://क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर मनाई बर्थडे पार्टी, दोस्तों के साथ पिया गांजा, एफआईआर
संतूराम यादव पिता स्व. सुकलाल यादव (53) डिपरापारा वार्ड 2 के घर बाड़ी में उगाकर रखे गांजा (अवैध मादक पदार्थ) के 4 नग पौधे वजनी करीब 5.450 किलो, इसके अलावा इसी ग्राम के भूपेन्द्र कुमार नायक पिता हरीराम नायक (50) के घर बाड़ी में उगाकर रखे गांजा के 2 नग पौधे वजनी करीब 2.050 किलो को जब्त कर धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की. दोनों ही मामलों के दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सउनि जगदीश सिंह धुर्वे, प्र.आर. मुकेश पटनायक, आरक्षक नीलम मिश्रा, हीरालाल मिश्रा, राजेन्द्र सिदार, अजय नेताम, जुनैद खान का योगदान रहा.
http://सिर्फ अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की होंगी विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं







