नई दिल्ली. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस लीना आचार्य का शनिवार को निधन हो गया. वह पिछले डेढ़ साल से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं. उनकी मां ने कुछ वक्त पहले उन्हें किडनी दान की थी बावजूद वह बच नहीं सकी. लीना दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन पर टीवी की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है. बता दें कि लीना आचार्य टीवी शो सेठ जी, आपके आ जाने से और मेरी हानिकारक बीवी में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में अहम भूमिका निभाई थी.
http://शिवानंद महंती महासमुंद जिला जेल के अशासकीय संदर्शक नियुक्त, हर्ष
लीना के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्टर रोहन मेहरा ने लीना को याद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की. उस पोस्ट में लीना और उनकी एक तस्वीर है जिसमें रोहन ने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले लीना मैडम. पिछले साल हम इस समय एक साथ क्लास ऑफ 2020 की शूटिंग कर रहे थे. आप बहुत याद आएंगी. वहीं एक्टर अभिषेक भालेराव ने भी लीना के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट में लीना से आखिरी बात का स्क्रीनशॉट और एक तस्वीर शेयर की.
http://बिना अनुमति मजदूरों को भेज रहे थे ईंट भट्ठा, 5 ठेकेदारों को नोटिस










