नई दिल्ली. मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव (32) का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया. कल्याणी ‘तुझ्यात जिव रंगला’ समेत कई सीरियल्स में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर पहचान बनाने में सफल हुई थीं. कल्याणी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डंपर ने टक्कर मारी. कल्याणी रेस्टोरेंट बंद कर वापस घर लौट रही थीं. वह अपनी बाइक पर थीं. उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है. हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
https://उत्तर से आने लगी शुष्क हवा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल्याणी शनिवार देर शाम घर जा रही थीं. तभी सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर हलोंडी चौराहे के पास हादसा हो गया. पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही कल्याणी कुराले ने रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करती थीं. कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों को ही समय देती थीं.
https://पालतू कुत्ते ने काटा तो मालिक पर लगेगा 10 हजार जुर्माना, इलाज कराने की भी होगी जिम्मेदारी










