नई दिल्ली. एक्ट्रेस व मॉडल दिव्या चौकसे का रविवार को निधन हो गया है. दिव्या की कजिन सौम्या अमीश वर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. सौम्या ने लिखा- श्रद्धांजलि कुमारी दिव्या चौकसे. मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे निधन हो गया है. लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था. वो एक बहुत अच्छी मॉडल भी थी. उन्होंने कई सारी फिल्मों मे काम किया और सीरियलस में भी काम किया. सिंगिंग में भी उन्होंने अपना नाम कमाया. और आज वो हमें यूं छोड़कर चली गईं. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे. दिव्या चौकसे ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पोस्ट कर लिखा था कि-
http://लॉज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार
जो मैं कहना चाहती हूं उसके लिए शब्द काफी नहीं हैं. भले ही ढेर शब्द हों लेकिन कम हैं. मुझे गायब हुए महीनों हो गए हैं, और संदेशों की भरमार है. यह समय है कि मैं आप लोगों को बताऊं, मैं अपनी मृत्यु शैय्या पर हूं. हां यह ऐसा है, मैं मजबूत हूं. उस जिंदगी के लिए जिसमें संघर्ष नहीं. कृपया कोई सवाल नहीं करें. केवल भगवान जानता है कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं. बता दें कि दिव्या चौकसे ने 2011 में मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट को जीता था. इसके बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज और टीवी शोज में काम किया. उन्हें MTV के शो मेकिंग द कट 2 में भी देखा गया था. साल 2016 में फिल्म है अपना दिल तो आवारा से बॉलीवुड डेब्यू किया. वह सिंगर भी थीं.
http://डकैती की योजना बनाते 7 गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद










