नई दिल्ली. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. 43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण मम्मी-पापा बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं. बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी. ऐसे में इस कपल के फैंस इनके बच्चे के लिए कहीं ज्यादा एक्साइटेड थे. शादी के 6 सालों बाद कपल ने अपने बच्चे के स्वागत किया है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया.
https://नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे
लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं. बता दें कि प्रेग्नेंसी में बिपाशा फैंस संग अपने सोशल मीडिया के जरिए कनेक्टेड रहीं. बिपाशा ने कई ग्लैमरस मैटनरनिटी फोटोशूट कराकर फैंस की धड़कनों को तेज किया. बिपाशा के मैटनरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हैं. प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान एक्ट्रेस को फैमिली के साथ फैंस से खूब प्यार और सपोर्ट मिला है.
https://गुजरात में 150 स्थानों पर छापेमारी, ATS और GST का जॉइंट ऑपरेशन










