नई दिल्ली. एमएस धोनी और केसरी जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने सोमवार को मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली. मुंबई पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज किया जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है. बता दें, खुदकुशी से पहले संदीप नाहर ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था और साथ में एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में हो रही दिक्कतों का जिक्र किया था.
http://फिर लगा झटका, लगातार 8वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
मुंबई के गोरेगांव के घर में सोमवार को संदीप नाहर का शव मिला. पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाहर ने अपनी मौत से शायद तीन घंटे पहले यह वीडियो बनाया था. अधिकारी ने कहा कि वे नाहर की मौत के कारण और उनकी मौत कैसे हुई, यह समझने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि संदीप नाहर बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में अहम रोल में नजर आए थे. इसके अलावा वे अक्षय कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
http://7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










