नई दिल्ली. सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल से मशहूर टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा (44) ने खुदकुशी कर ली. मलाड पुलिस ने मामले में ADR दर्ज की है. मलाड पुलिस के अनुसार समीर ने इसी साल फरवरी में ये अपार्टमेंट किराए पर लिया था. बुधवार को रात ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था. समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था. जिसके बाद चौकीदार ने सोसायटी के मेंबर्स को इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक एक्टर ने खुदकुशी 2-3 दिन पहले की होगी. क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी थी.
http://सीएम भूपेश बोले- लॉकडाउन का फैसला कलेक्टर लेंगे, कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत जरूरी
सुसाइड नोट नहीं मिला है. पूरे घर का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. पुलिस इस केस में फाइनेंसियल एंगल को भी खंगाल रही है. बता दें कि समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था. वे कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे. इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे. समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी. वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे. समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था.










