नई दिल्ली. एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. तमाम सेलिब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए, जिन्हें देखने के बाद अनुष्का शर्मा से लेकर गौहर खान, सुयश राय, राहुल वैद्य जैसे सितारों ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं, अब इन फोटोज और वीडियोज को देखकर एक्टर कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया से विदा लेने का फैसला कर लिया.
https://फंदे से लटका मिला 12 साल के बच्चे का शव, नशे का था आदी
कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया- सोशल मीडिया से जा रहा हूं… तब तक समाज में और अपने परिवार में इंसान बने रहें. दरअसल, उनका गुस्सा सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान आने वाली तस्वीरों और वीडियोड को लेकर था. रिपोर्ट के अनुसार कुशाल टंडन ने कहा कि शर्म से अपना सिर झुकाओ. जो कुछ भी हो रहा है उससे नाखुश हूं. अगर आप सच में रिस्पेक्ट देना चाहते हैं तो प्रेयर करें उनकी आत्मा के लिए. ना कि फोटोज क्लिक करने का मौका ढूंढें. मुझे माफ कर दो सिड. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुपर स्टार.
https://SBI अलर्ट : इतने घंटे तक बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं
https://www.instagram.com/p/CTXkfo8PenQ/?utm_source=ig_web_copy_link










