আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी सेवा में ज्यादा कीमत वसूलने पर एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई

Published on: April 11, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. भाटापारा स्थित बजरंग एचपी गैस कम्पनी द्वारा सिलेण्डर की होम डिलीवरी की आपूर्ति में ज्यादा कीमत वसूलने पर कार्रवाई की गई है. खाद्य विभाग की टीम ने खम्हरिया गांव के नज़दीक होम डिलीवरी वाहन की आकस्मिक जांच की. निरीक्षण में होम डिलीवरी के नाम पर ज्यादा दाम पर गैस सिलेंडर बेचे जाने की पुष्टि हुई. एजेंसी की डिलीवरी वाहन सहित 56 गैस सिलेण्डर जब्त कर ली गई है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गैस सिलेण्डर की केवल होम डिलीवरी सेवा चल रही है. उन्होंने निर्धारित से अधिक दर पर बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. खाद्य विभाग को सूचना-शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए हैं.

http://सार्वजनिक जगहों में अब मास्क पहनना अनिवार्य, आदेश जारी

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि में एलपीजी गैस एजेंसियों के काउंटरों भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिले की सभी गैस एजेंसियों को अपने उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से करने का निर्देश कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने दिए हैं. जिले के खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले में होम डिलीवरी की व्यवस्था का जायजा लिया. सहायक खाद्य अधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक संजय ठाकुर और खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला के द्वारा बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग पर ग्राम खम्हरिया के पास एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले बजरंग एचपी गैस एजेंसी भाटापारा के वाहन की जांच की गई. मौके पर वाहन चालक और डिलीवरी ब्वाय के द्वारा होम डिलीवरी हेतु निर्धारित राशि से अधिक राशि पर डिलीवरी किए जाने की जानकारी दी गई. खाद्य विभाग ने मौके पर ही 56 एलपीजी सिलेंडर और वाहन की जब्ती बनाई. गैस एजेंसी के द्वारा तय कीमत से अधिक दर पर होम डिलीवरी करना पाया गया है. खाद्य विभाग की टीम प्रकरण तैयार कर एजेंसी पर कार्रवाई कर रही है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए केस, 40 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now