আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए केस, 40 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में अब तक कोरोना के 7,447 केस सामने आए हैं और 239 लोगों की मौत हुई है. वहीं 643 लोग ठीक हो गए हैं. उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है. अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन और रोकथाम के उपाय महत्वपूर्ण हैं. अगर हमने कोई उपाय नहीं किया होता तो इस समय हमारे सामने दो लाख मामले आ गए होते.

http://VIDEO : पुरानी फ्लाइट टिकट देख फूट-फूट कर रोई हिना खान

कोरोना को लेकर देश की तैयारियों पर बात करते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए भारत ने तेजी से तैयारी की है. देश में 586 कोविड-19 समर्पित अस्पताल और 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 आईसीयू बेड हैं. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों को गृह मंत्रालय ने चिट्ठी लिखी है. राज्यों से डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियों को सुरक्षा देने के लिए कहा गया है. गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सभी के सहयोग से कोरोना को हराएंगे.

http://पीएम की वीडियो कांफ्रेसिंग, सीएम भूपेश ने की केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग

https://twitter.com/ANI/status/1248926314922487810

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now