महासमुंद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महासमुंद विभाग द्वारा लॉकडाउन अवधि में आयोजित की गई विविध प्रतियोगिताओं की शृंखला ‘उत्कर्ष’ का गत दिनों परिणामों की घोषणा के साथ ही समापन हुआ. इन प्रतियोगिताओं में धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों से कुल 482 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. उल्लेखनीय है कि अभाविप द्वारा 14 से 18 एवं 18 से 23 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नमंच, चित्रकला एवं वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 से 22 अप्रैल तक किया गया था. ये प्रतियोगिताएं पूरी तरह ऑनलाइन सम्पन्न कराई गईं, जिनमें पंजीयन के लिए अन्तिम तिथि 13 अप्रैल थी. उपर्युक्त तीनों प्रतियोगिताएं तीन स्तरों- विकासखण्ड, जिला एवं विभाग स्तर पर सम्पन्न हुई. ब्लॉक स्तर पर प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर हेतु एवं इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विभाग स्तर में भाग ले सकते थे. इनमें से प्रश्नमंच (क्विज) प्रतियोगिता का विषय था- छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल. इस प्रतियोगिता में पूरे विभाग में जूनियर वर्ग से जहाँ पूनम निषाद (बागबाहरा ब्लॉक) ने प्रथम एवं त्रिशा चन्द्राकर (महासमुंद ब्लॉक) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में विकास देवांगन (फिंगेश्वर ब्लॉक) ने प्रथम एवं रूपराम पटेल (धमतरी ब्लॉक) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में, जिसका विषय ‘प्रकृति की नजरों में लॉकडाउन’ था, विभाग स्तर पर जूनियर वर्ग से त्रिशा चन्द्राकर (महासमुंद ब्लॉक) ने प्रथम एवं राशि घोरपाड़े (धमतरी ब्लॉक) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
http://80 जिलों में 14 दिन से नया केस नहीं, रिकवरी रेट 20.57 फीसदी : स्वास्थ्य मंत्रालय
सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राधिका साहू (कुरूद ब्लॉक) एवं लिली (बागबाहरा ब्लॉक) ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह आयोजित वीडियो प्रतियोगिता का विषय था- मेरे आदर्श (रोल मॉडल) के सबसे प्रेरणादायी वाक्य. इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से जहां दिव्यानी चन्द्राकर (छुरा ब्लॉक) एवं आदित्य कुमार साहू (फिंगेश्वर ब्लॉक) ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर वर्ग से गूंजा साहू (महासमुंद ब्लॉक) एवं रागिनी साहू (फिंगेश्वर ब्लॉक) क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे. इससे पूर्व महासमुंद जिले के स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से त्रिशा चन्द्राकर (महासमुंद ब्लॉक) प्रथम व पूनम निषाद (बागबाहरा ब्लॉक) द्वितीय, सीनियर वर्ग से हेमन्त ध्रुव (महासमुंद) प्रथम एवं चंदन सोनकर (महासमुंद) द्वितीय रहे. चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से त्रिशा चन्द्राकर (महासमुंद ब्लॉक) प्रथम तथा सीनियर वर्ग से लिली (बागबाहरा ब्लॉक) एवं मुस्कान प्रसाद (महासमुंद ब्लॉक) ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वीडियो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से गूंजा साहू (महासमुंद ब्लॉक) ने प्रथम एवं शिरीन खान (पिथौरा ब्लॉक) ने द्वितीय स्थान हासिल किया. पूर्णतया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित इस प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला. इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश मंत्री एवं महासमुंद विभाग संयोजक शुभम जायसवाल ने विजेताओं सहित समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पुरस्कार से प्रयास अधिक महत्त्वपूर्ण होते हैं. विजेता प्रतिभागियों को अभाविप द्वारा लॉकडाउन के उपरान्त अपने एक कार्यक्रम नगद पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा. यह समूची जानकारी प्रतियोगिताओं के विभाग प्रमुख अनंत सोनी ने दी.
http://जनपद सदस्य के घर से लाखों रुपए की सागौन लकड़ी जब्त







