আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आमिर खान-किरण राव हुए अलग, क्यों ट्रोल हो रहीं फातिमा?

Published on: July 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने ऐलान किया है कि वह अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं. कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में ऐलान किया कि अब वह अपनी जिंदगी अलग-अलग जीने वाले हैं. हालांकि बेटे आजाद की परवरिश किरण और आमिर साथ ही करेंगे. अपने फाउंडेशन और बिजनेस को भी साथ ही संभालेंगे. आमिर और किरण की 15 साल की शादी टूटने पर फैंस को बड़ा झटका लगा है. लेकिन उलझन की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल किया जा रहा है.

http://स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ बनाने राशि की कमी नहीं, कोरोना की तीसरी लहर के प्रबंधन की करें बेहतर व्यवस्था

सोशल मीडिया यूजर्स आमिर-किरण के तलाक के पीछे फातिमा के साथ अफेयर को जिम्मेदार बता रहे हैं. आमिर खान संग दंगल और थग्स ऑफ हिन्दोस्तान में काम कर चुकी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्विटर यूजर्स ने निशाने पर लिया है. यूजर्स का कहना है कि फातिमा, आमिर खान की अगली पत्नी हो सकती हैं. ऐसे में फातिमा को ट्रोल किया जा रहा है. उनका मजाक बन रहा है और वह ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही हैं.

http://Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

https://twitter.com/AnshuBiswas3/status/1411214968737865728?s=20

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now