नई दिल्ली. चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित हो गई हैं. अलका लांबा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अलका लांबा को अयोग्य घोषित करने की याचिका लगाई थी. याचिका पर फैसला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अलका लांबा को अयोग्य घोषित कर दिया. अलका के अयोग्य घोषित होने के बाद यह सीट खाली हो गई.
http://नक्सलियों ने पर्चा जारी कर मंत्री लखमा को बताया गद्दार और धोखेबाज
एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना अध्यक्ष
नई दिल्ली. एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया वायु सेना के अगले प्रमुख होंगे. रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक, सरकार ने अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में आरकेएस भदौरिया के नाम पर मुहर लगा दी है. वह एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे. बीएस धनोआ 30 सितंबर को चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं. दिलचस्प बात यह है किएयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं, जिस दिन बीएस धनोआ होंगे. हालांकि, अब उन्हें नए वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि अब उनका कार्यकाल तीन साल तक बढ़ जाता है.
Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel disqualifies Alka Lamba from the legislative assembly on the grounds of defection. Chandni Chowk Assembly Constituency seat falls vacant. (file pic) pic.twitter.com/cvWUka2y3q
— ANI (@ANI) September 19, 2019









