আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत

Published on: December 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर वोटों की गिनती जारी है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आप को आप 129 सीटों पर जीत मिल गई है जबकि 4 पर वह आगे चल रही है. बता दें एमसीडी में बहुमत का जादुई आंकड़ा 126 है.  एक निगम चुनाव होने के बावजूद यह एक हाई प्रोफाइल मुकाबला बन गया था क्योंकि डेढ़ दशक से एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी की साख दांव पर लगी थी.

https://‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू ने छोड़ा शो

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप लगातार बीजेपी को मात दे रही थी लेकिन भगवा पार्टी ने एमसीडी में अपनी सत्ता बरकरार रखी. आम आदमी पार्टी यह चुनाव जीत कर पूरे देश को यह मैसेज देना चाहती थी कि अगर बीजेपी का विजयी रथ कोई रोक सकता है तो वह सिर्फ केजरीवाल ही हैं. इसमें वह कामयाब होती दिख रही है. हालांकि, आप के उम्मीद के मुताबिक चुनाव नतीजों में उसे क्लीन स्वीप नहीं मिली है बल्कि बीजेपी और आप के बीच फासला काफी कम है. दूसरी तरफ कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार कोई छाप छोड़ती नजर नहीं आ रही है.

https://चक्रवाती तूफान से इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now