रायपुर. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के राशनकार्डधारी परिवारों के सदस्यों का आधार सीडिंग करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2020 तक निर्धारित की गई है. छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन राशनकार्ड योजना शुरू करने के लिए राज्य में प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों का आधार सीडिंग किया जा रहा है. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर 31 दिसम्बर तक सभी राशनकार्डधारी सदस्यों का आधार नम्बर राशनकार्ड में लिंक कराने कहा गया है.
http://महिला पार्षद गिगानी ने समस्या निराकरण के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 19 नवंबर तक
बिलासपुर. सत्र 2021-22 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं व 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी. सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर 19 नवंबर तक भरा जा सकता है.
http://अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 को नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 26 नवंबर को
बिलासपुर. कृषि मास मीडिया समिति की बैठक गुरूवार 26 नवंबर 2020 को संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन दोपहर 12 बजे आयोजित होगी. इस बैठक में माह दिसंबर 2020 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर के माध्यम से किसानवाणी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारण होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किए जाएंगे. प्रसारण हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित विषय, वार्ताकार का नाम, फोन नंबर, वार्ताकार का नाम, फोन नंबर पूर्ण पता संबंधी जानकारी के साथ निर्धारित समय पर गूगल मीट में https://meet.google.com/eyt-brua-bra लिंक के माध्यम से उपस्थिति होने कहा गया है.







