আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घर से भागे युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Published on: November 6, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुंबई-हावड़ा मेन रेल लाइन के तरेसर फाटक के पास एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के गांव कुम्हि निवासी शिवानी साहू (19) और दीपक यादव (22) व एक ही गांव के थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे. दोनों मंगलवार की सुबह अपने घरों से बिना बताए बाइक से निकले और रायपुर की ओर आ रहे थे.

http://किसानों को परेशानी में डालने की नीति ना बनाएं सरकार : रविकांत

इस बीच बाइक को रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े कर दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने आ कर खुदकशी कर ली. घटना में दोनों का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था. ट्रैक किनारे खड़ी बाइक से ही मृतकों की शिनाख्त हुई. सूचना मिलने पर सिलयारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की पहचान की. दोनों के परिजन धरसींवा पहुंच गए हैं. उनसे पूछताछ की जा रही. इसके बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा. इस घटना से मृतकों के गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

http://शिमला मिर्च खाने के हैं नायाब फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now