नई दिल्ली. यामी गौतम स्टारर ‘ए-थर्सडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि थ्रिलर और सस्पेंस से भरी रोमांचक फिल्म है. इसे बेहजाद खंबाटा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में यामी गौतम के अलावा नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी और करणवीर शर्मा हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में ही यामी गौतम का जबरदस्त अवतार नजर आ रहा है. ट्रेलर किंडरगार्टन टीचर नैना जायसवाल (यामी गौतम) से होती है जो कोलावा पुलिस स्टेशन फोन करके बताती है कि 16 बच्चों को उसने बंधक बना लिया है. अतुल कुलकर्णी फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं जो नैना से उसकी डिमांड पूछते नजर आते हैं. नेहा धूपिया एक पुलिस की भूमिका में हैं और वो इस दौरान कोशिश करती हैं कि यामी को समझा बुझाकर बच्चों को रिलीज किया जाए.
https://शादी में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या
लेकिन वह मानती नहीं, उल्टा धीरे-धीरे नैना की डिमांड बढ़ने लगती है. बाद किडनैपर प्रधानमंत्री से बात करने की मांग करती है. यह सुनकर हर कोई शॉक्ड रह जाता है. डिंपल कपाड़िया फिल्म में पीएम का किरदार निभा रही हैं. इस बीच नैना (यामी गौतम) एक अलग ही डिमांड कर खलबली मचा देती है. नैना कहती है कि अगर उसकी डिमांड नहीं मानी गई तो हर घंटे पर वो एक बच्चे को गोली मारेगी. अगर ऐसा प्रशासन नहीं चाहता है तो 5 करोड़ का इंतजाम करना होगा. जब नैना से यह कहा जाता है कि 5 करोड़ लेने पर वो बच्चों को छोड़ देगी तो वो कहती है कि 5 करोड़ लेकर एक बच्चे को फ्री करेगी. यह ट्रेलर पूरी तरह सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है.
https://50MP कैमरा के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










