दुर्ग. एक तेज रफ्तार कार ने शिवनाथ ब्रिज पर स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी. इससे दोनों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56) पत्नी वंदना लेखवानी (45) के साथ स्कूटी से राजनांदगांव गए थे. वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था. दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटी में आ रहे थे. रात करीब 12.30 बजे शिवनाथ ब्रिज पर कार CG 07 BF 5195 ने सामने से टक्कर मार दी. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए.
https://रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12 से मिलेगा ऑनलाइन टिकट
वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे. सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग नहीं खुलता तो इस सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा और बढ़ जाता. एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
https://क्यों टीवी से दूर हैं रतन राजपूत? फैंस ने पूछे सवाल तो मिला जवाब







