बलौदाबाजार. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन दुकान संचालन में लापरवाही के चलते पलारी विकासखण्ड के ग्राम मलपुरी में संचालित राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया है. दुकान का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा था. निर्धारित समयावधि में डीडी जमा नहीं करने के कारण अनुविभागीय दण्डाधिकारी लवीना पाण्डेय ने दुकान निलंबन की कार्रवाई की है. मलपुरी के लोगों को नियमित रूप से राशन सामग्री प्रदाय करते रहने के लिए समीपस्थ ग्राम खपरी (भ) के शिवशंकर महिला स्व-सहायता समूह को यह राशन दुकान सौंप दिया गया है. पाण्डेय ने बताया कि डी.डी. समय पर जमा नहीं करने के कारण बलौदाबाजार अनुविभाग की 42 राशन दुकानों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है.
http://भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हराया, 2-0 से जीती टी-20 सीरीज
इनमें ग्राम पंचायत बिजाराडीह, धौंराभाठा, छडिया, धमनी, मलपुरी, कौड़िया, परसाडीह, परसापाली, सुढ़ेला, चिरपोटा, सुढ़ेली,जगलोर,रिवाडीह, नवागांव, लकड़िया,टेमरी,ढाबाडीह, गिधपुरी, गैतरा, तेलासी, बलौदी, अमेरा, अर्जुनी, रवान, पौंसरी, चुचरूंगपुर, गुमा, तेलासी, देवागांव, अछोली, सरसेनी, मल्लीन, करमनडीह, मोहगांव,मोहान, गातापार, गबौद म, बेलहा, खपरी ब, खपरी भ, खैरताल एवं कोसमंदी शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि राशन भण्डारण के लिए दुकान संचालकों को प्रति माह की 10 तारीख तक आगामी माह के राशन आबंटन के लिए डीडी जमा करना होता है. लेकिन उपरोक्त दुकान संचालकों द्वारा समय-सीमा में डीडी जमा नहीं किया जा सका है. जिसके कारण खाद्यान्न भण्डारण में कठिनाई हो रही है.
http://यह कैसा नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, जहां पीट-पीटकर मार रहे गायों को : कौशिक







