रायपुर/भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई-3 में तहसील कार्यालय व उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया. लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लिया. गौरतलब है कि भिलाई-3 को मिलाकर अब दुर्ग जिले में 6 तहसील हो चुके हैं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के आग्रह पर भिलाई-3, कुम्हारी और जामुल को मिलाकर नया अनुविभाग बनाने की घोषणा की. अनुविभागीय अधिकारी का कार्यालय भिलाई-3 में ही स्थापित किया जाएगा. साथ ही भिलाई-3 में उप रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की भी घोषणा की. भिलाई-3 में निर्मित तहसील कार्यालय व उप तहसील कार्यालय में बाउंड्री वॉल भी कराए जाने की घोषणा की गई.
https://25 किलो गांजे के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
भिलाई में बनने वाले स्टेडियम परिसर में जैतखाम और मंदिर के लिए स्थान सुरक्षित रखने के लिए भी मुख्यमंत्री ने कहा. अहिवारा क्षेत्र में नल जल योजना की मांग पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराने के बाद नल जल योजना प्रारंभ करने को कहा. भिलाई-3 में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन निगम कार्यालय और डबरापारा से कुम्हारी तक केनाल की मांग पर तकनीकी परीक्षण कराकर निर्णय की बात मुख्यमंत्री ने कही. सभा के दौरान मंच के सामने मौजूद जनता में से एक व्यक्ति ने भिलाई-3 में गौठान की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से शहरों में भी गौठान होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने तत्काल भिलाई-3 और चरोदा में गौठान बनाने की घोषणा करते हुए मंच से ही कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को गौठान के लिए भूमि का चिन्हांकन कर निर्माण के निर्देश दिए.
https://प्रयागराज में एक बार फिर 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप







