नई दिल्ली. मंगलवार सुबह कारोबारी ने दो पत्नियों के साथ अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. उनके फ्लैट में दो बच्चों के शव बेड पर पड़े थे. कमरे से मिले सुसाइड नोट में कारोबारी ने आर्थिक तंगी का जिक्र किया है. घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की है. जानकारी के मुताबिक गुलशन ने पत्नी परवीन और संजना के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी. सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो दो बच्चों की लाश मिली.
http://कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखिए… संभावित सूची
वहां एक खरगोश भी मृत मिला. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या से पहले दंपती ने अपने सोते हुए बेटे- बेटी का गला घोंटा और फिर उनका गला चाकू से रेत दिया. बाद में खरगोश को भी मार दिया. पुलिस को फ्लैट के अंदर से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है. सुसाइड नोट में लिखा है- ये हमारी क्रिया कर्म के पैसे, हमारी पांचों की आखिरी तमन्ना है कि हमारी लाशों को एक साथ जलाएं. हमारी मौत की जिम्मेदार है राकेश वर्मा. सुसाइड नोट में राकेश वर्मा नाम के एक शख्स का जिक्र है, जो कि मृतक गुलशन का साढ़ू बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है और साफ है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. गुलशन को व्यापार में घाटा हुआ था साथ ही उसके ऊपर काफी कर्ज भी था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं.
http://छोटे व्यापारियों को हर महीने मिलेगा 3 हजार रुपए, पेंशन हेतु कराएं पंजीयन









