नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया है कि 35 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार तड़के 3.30 तीन बजे औरैया के पास चिरूहली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक दोनों में मजदूर सवार थे. दिल्ली से आया ट्रक ढाबे के पास रुका था.
http://तहसीलदार कार्यालय में सोशल डिस्टेंस तार-तार, एक ही दिन 73 लोगों की पेशी
कुछ लोग चाय पी रहे थे तभी राजस्थान से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी इसमें चूना भरा हुआ और 30 मजदूर सवार थे. हादसा राजस्थान से आ रहे ट्रक ड्राइवर की झपकी लगने से हुआ. टक्कर के बाद दोनों ट्रक पलट गए. चूने की बोरियों में मजदूर दब गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को फौरन उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
http://राहत की तीसरी किस्त में किसके लिए क्या? जानिए वित्तमंत्री के 11 ऐलान
24 people were brought dead, 22 have been admitted & 15 who were critically injured have been referred to Saifai PGI. They were going to Bihar & Jharkhand from Rajasthan: Archana Srivastava, Chief Medical Officer (CMO) Auraiya https://t.co/YKsoS6Jit6 pic.twitter.com/W9FZKYvjHl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 16, 2020
उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ.
सब कुछ जानकर… सब कुछ देखकर भी… मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं.
ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 16, 2020









