আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध संबंधों से जन्मी बच्ची फेंकी गई थी राह में, पुलिस ने किया खुलासा

Published on: November 1, 2019
---Advertisement---

खरसिया. 30 अक्टूबर को ग्राम सोनबरसा की पहाड़ियों पर मिली नवजात बच्ची अवैध संबंधों की परिणति थी. खरसिया पुलिस विवेचना के दौरान बच्ची की मां तथा दो आरोपियों को सुरक्षा में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है. बच्ची को उठाकर सरपंच के घर लाने वाले सोनबरसा निवासी फूलसिंह से पुलिस ने शंका के आधार पर पूछताछ की तो पाया कि फूलसिंह के बेटे संजय राठिया का गांव की विधवा महिला से अवैध संबंध था और नवजात बच्ची इन्हीं नाजायज संबंधों से पैदा हुई थी. ऐसे में बेवा महिला ने 29 तारीख को ही नन्हीं बच्ची को फूलसिंह राठिया के घर लाकर सौंप दिया था. वहीं मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए फूलसिंह ने सरपंच एवं मितानिन से 112 को फोन करवा कर पहाड़ी झरने के पास नन्हीं बच्ची के मिलने की सूचना दी थी.

http://टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा

हालांकि आरोपी मनगढ़ंत घटना को लेकर देर तक टस से मस भी नहीं हुए, परंतु बेवा महिला ने पूरी स्थिति साफ कर दी. फिलहाल दोषी महिला सहित फूलसिंह राठिया एवं संजय राठिया पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने कहा कि गलत सूचना तथा आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर पुलिस को गुमराह करने वाले सरपंच तथा मितानिन पर भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बेवा महिला ने अवैध बच्ची के भविष्य तथा उचित लालन-पालन के लिए फूलसिंह के घर लाकर सौंप दिया था. वहीं फूलसिंह तथा संजय राठिया ने बच्ची को अपनाने के बजाय उसे चाइल्ड लाइन तक पहुंचा देने की बात को जानकर मां की ममता बिलख पड़ी. ऐसे में नवजात बच्ची की मां ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी बच्ची उसे लौटा दी जाए, भले ही मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करना पड़े, पर अपनी बच्ची का पालन पोषण मैं स्वयं कर लूंगी. ऐसे में एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने का आश्वासन उन्हें दिया है.

http://नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai i20 Active, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now