আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली ने कहा- मैं अपनी बायोपिक में काम करने को तैयार बशर्ते अनुष्का भी हों साथ

Published on: May 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वे अपनी बायोपिक में काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक शर्त है कि पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में उनके साथ काम करें. कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव वीडियो चैट में यह बात कही. इस दौरान विराट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. कोहली ने कहा कि आज मैं जैसा इंसान हूं, इसका काफी श्रेय अनुष्का को जाता है. मैं हमेशा से ऐसा नहीं था. मैं दिल से मानता हूं कि हर आदमी में प्यार बांटने के जज्बात होते हैं. मैं दिल से मानता हूं कि हर आदमी में प्यार बांटने के जज्बात होते हैं लेकिन हमेशा एक ऐसा इंसान होता है,

http://VIDEO : दर्शन रावल-तुलसी कुमार का रोमांटिक गाना ‘तेरे नाल’ रिलीज

जो आपकी जिंदगी में आकर इन अच्छाईयों को उभारता है. मेरे लिए अनुष्का वह लम्हा लेकर आई जब मुझे यह अहसास होना शुरू हुआ कि सब कुछ मेरे बारे में नहीं है. जिंदगी दूसरों को देखने और उनकी तरह जीने के लिए भी है. कोहली ने माना कि अनुष्का से मिलने से पहले वे आत्मकेंद्रित थे और अपने कंफर्ट जोन में ही रहते थे. लेकिन जब आप ऐसे इंसान से मिलते हैं, जिसे प्यार करते हैं तो आप उसके लिए कुछ करना चाहते हैं. ऐसे में आपको खुलना पड़ता है. उन्होने आगे कहा कि हमारे बीच में होने वाली बातचीत में अक्सर यही बात निकलकर आती है कि हमेशा अपने बारे में न सोचकर लोगों के बारे में सोचना चाहिए. अनुष्का ने मेरी जिंदगी में आने के बाद से मुझे यही बात सिखाई.

http://सुपर साइक्लोन में बदला चक्रवाती तूफान अम्फान, मचा सकता है तबाही

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now