नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान अब सुपर साइक्लोन में बदल चुका है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुपर साइक्लोन अगले 6 घंटों के दौरान फिर से अपना रूप बदलेगा. यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि उफान पर पहुंचकर सुपर साइक्लोन तबाही मचा सकता है. गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की और उन्हें केंद्र से हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को गृह मंत्रालय और एनडीएमए के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवाती तूफान आज दोपहर से शाम तक बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है.
http://75 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ महिला और युवक गिरफ्तार
ये पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के बीच दिग और हटिया द्वीप समूह (बांग्लादेश) के पास सुंदरवन के हिस्सों को पार करता हुआ आगे बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वी तटों के राज्य तमिलनाडु और पुडुचेरी से लेकर आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और आस-पास के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, ओड़िशा के तटीय जिले हाई अलर्ट पर हैं. अम्फान के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ, सशस्त्र बल और भारतीय तटरक्षक बल को भी अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, IMD के महानिदेशक ने कहा कि सुपर साइक्लोन के 20 मई को सुंदरबन के करीब दीघा द्वीप और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच टकराने की आशंका है. तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तटीय जिलों में भारी नुकसान हो सकता है.
http://मछली कांटा फेंकने पर सास से विवाद के बाद बहू ने दो मासूमों के साथ पिया जहर, पुत्र की मौत
It's very likely to weaken into an extremely severe cyclonic storm during next 6 hrs. It's very likely to move north northeastwards across northwest Bay of Bengal&cross W Bengal–Bangladesh coasts b/w Digha&Hatiya Islands close to Sundarbans during afternoon/evening of 20 May: IMD https://t.co/bGpOI9c4OW
— ANI (@ANI) May 19, 2020









