আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

75 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ महिला और युवक गिरफ्तार

Published on: May 18, 2020
---Advertisement---

खल्लारी. पुलिस ने सोमवार दोपहर दो अलग- अलग मामले में करीब 75 लीटर हाथ भट्ठी महुआ कच्ची शराब जब्त की है. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर संतोषी नगर मोहल्ले की कोशी बाई ध्रुव पति दुलार सिंग ध्रुव (40) से दो प्लास्टिक जरकीन में 15 और 10 लीटर कुल 25 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त की. जिसकी कीमत 2500 रुपए आंकी गई है. वहीं उसी मोहल्ले में देवलाल ध्रुव पिता कैलाश ध्रुव (25) से 20 लीटर वाले तीन डिब्बे में करीब 50 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब जब्त की. जिसकी कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

http://मछली कांटा फेंकने पर सास से विवाद के बाद बहू ने दो मासूमों के साथ पिया जहर, पुत्र की मौत

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी टीपी यादव, थाना प्रभारी दीपा केंवट, सहायक उपनिरीक्षक चम्पूलाल साहू, प्रधान आरक्षक अवधराम गोयल, चेतन सिन्हा, माधव यादव, आरक्षक रमाकांत साहू, पुनदास भास्कर, तिलक तिवारी आदि का योगदान रहा. इसी तरह रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में एक युवक अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डूमरपाली निवासी मानसिंह कमार पिता घसिया के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब जब्त की. जिस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और नए मरीज मिले, अब 36 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now