रायपुर. प्रदेश में कोरोना के दो और नए मरीज मिले हैं. संक्रमित रायगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों मरीज रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र के हैं. दोनों ही श्रमिक हैं और महाराष्ट्र से वापस लौटने के बाद दोनों को लैलूंगा के क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था. दोनों का सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था. जहां दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. बता दें कि प्रदेश में अब तक 95 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. जिनमें 59 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, अब 34 एक्टिव केस
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के कर्मचारियों ने दिए 50 हजार रुपए का योगदान
रायपुर. कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध हो सके इसके लिए फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 हजार रुपए की सहयोग राशि जमा कराई गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग के लिए फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है.
http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर लेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी
आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया 1,90,455 रुपए
रायगढ़. कोरोना वायरस (कोविड-19) के पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु आयुष विभाग रायगढ़ के अधीनस्थ कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 01 लाख 90 हजार 455 रुपए की राशि जिला कोषालय रायगढ़ के माध्यम से जमा कराया.







